होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP News: डीजे पर डांस और फिर मौत...ताई की ऐसी हालत देख चीख पड़ी दुल्हन

UP News: डीजे पर डांस और फिर मौत...ताई की ऐसी हालत देख चीख पड़ी दुल्हन

 

UP News: आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम टीकरी में भतीजे की शादी में शनिवार दिन रात डीजे पर डांस करते समय हार्ट अटैक से महिला की मृत्यु हो गई। घटना से शादी समारोह के रंग में भंग पड़ गया। घटना से पूर्व वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। 

टीकरी निवासी सुखबीर सिंह की बेटी की बारात शनिवार को गांव दूरा स्थित बांके बिहारी आदित्य पैलेस मैरिज होम पहुंची थी। बारात की अगवानी, दावत एवं मांगलिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हो रहे थे। अधिकांश वाराती दावत के पश्चात वापस जा चुके थे। वरमाला कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात स्टेज पर फोटो सेशन के दौरान कुछ महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं।

दुल्हन की ताई 45 वर्षीय राम धकेली पत्नी विजेंद्र सिंह डीजे पर डांस कर रही थीं। डांस करते-करते सीने में तेज दर्द होने पर राम धकेली सीना पड़कर डीजे के पास अचेत हो गईं। घटना से डांस करने वालों  और वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पीड़िता को भरतपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। शादी की समस्त औपचारिकताएं पूरी कर वर वधु की विदाई की गई। हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, पिछले कुछ समय से उत्सवों के दौरान हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से संबंधित जोखिम बढ़े हुए देखे जा रहे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Mathura: बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, पांच महिला श्रद्धालु हुईं बेहोश


संबंधित समाचार