रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध की आहट अब चरम पर पहुंच गई है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाए हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस समर्थक विद्रोहियों ने एक स्कूल को निशाना बनाया है तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने भी दावा किया है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, रूसी के समर्थक विद्रोहियों ने यूक्रेनी सरकार के कब्जे वाले क्षेत्र में एक नर्सरी स्कूल पर गोलाबारी की।
यूक्रेन की सेना ने कहा कि विद्रोहियों द्वारा दागे गए मोर्टार गुरुवार सुबह स्टेनित्सा लुहांस्क गांव में किंडरगार्टन नंबर 21 पर यूक्रेनी सैनिकों के काफी करीब थे। इस हमले में तीन नागरिक घायल हुए हैं। वीडियो में स्कूल की दीवार पर छेद देखे जा सकते हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने कहा कि बीस बच्चों को निकाला गया था। लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
युद्ध की पहले ही हो चुकी है भविष्यवाणी जबकि दूसरी तरफ रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने अलगाववादियों के कब्जे वाले डोनेट्स्क पर हमला किया है। दोनों ही देश एक दूसरे पर हमले के आरोपों का दावा कर रहे हैं। अमेरिका ने दावा किया है कि रूस यूक्रेन पर हमला करेगा। अमेरिका ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर लगभग 150,000 सैनिकों की तैनाती की है और पश्चिमी सैन्य विश्लेषकों ने भविष्यवाणी की है कि रूस एक अकारण हमला कर सकता है।
भारत ने यूक्रेन रूस विवाद पर जारी किया बयान भारत के विदेश मंत्रालय को जवाब देते हुए कहा गया है कि हम लगातार कूटनीतिक बातचीत के जरिए इसे तुरंत सुलझाने में लगे हैं। मिन्स्क समझौतों को लागू करने के लिए नॉर्मंडी प्रारूप के तहत किए जा रहे प्रयासों का स्वागत है। हम स्थिति का कूटनीतिक और शांतिपूर्ण समाधान देखना चाहते हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद को लेकर अमेरिका ने कहा था कि भारत नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है, हम उम्मीद करते हैं कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो भारत अमेरिका का समर्थन करेगा।
यह भी पढ़ें- समुद्र में शार्क ने दो टुकड़े कर शख्स को निगला, देखकर सिहर उठे लोग