होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस हरियाली तीज पर बन रहे है दो शुभ संयोग, जानें किस राशि वालों को होगा फायदा

इस हरियाली तीज पर बन रहे है दो शुभ संयोग, जानें किस राशि वालों को होगा फायदा

 

हरियाली तीज का व्रत इस वर्ष 23 जुलाई 2020 यानि गुरुवार को रखा जाएगा। हरियाली तीज पर रखा जाने वाला ये व्रत सुहागिन महिलाओं और मनचाहे वर की इच्छा रखने वाली कन्याओं के लिए बहुत फलदायी होता है। वही, इस बार हरियाली तीज पर खास संयोग भी बन रहा है। जी हां, पहली बात हरियाली तीज इस बार गुरुवार को पड़ रही है और गुरु अपनी ही धनु राशि में है, जो पति का कारक भी होता है। दूसरा, केतु अपने माघ नक्षत्र के साथ गुरु के साथ बैठा हुआ है। ऐसे में ग्रह नक्षत्रों का योग कई राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। तो आइए जानते है इस तीज किसकी किस्मत चमकने वाली है... 

मेष राशि- इस राशि के लोगों का विवाह फरवरी, जून और अक्टूबर में होने की संभावना ज्यादा होती है। आयु के 22 व 27वें वर्ष में विवाह होने की संभावना ज्यादा होती है। वही, तीज के दिन रेशमी वस्त्र शिवजी को अर्पित करें। साथ ही, शिव जी को पंचामृत अर्पित करें, लाभ मिलेगा।

वृष राशि- इस राशि के लोगों का विवाह जनवरी, मार्च या अप्रैल के महीने में होने की संभावना ज्यादा होती है। आयु के 23, 28, 29वें वर्ष में विवाह की संभावना ज्यादा होती है। वही, वृष राशि वाली तीज के दिन शिव और पार्वती को गुलाब के पुष्प अर्पित करें। साथ ही, शिव जी को सुगंध अर्पित करें। 

मिथुन राशि- इन लोगों का विवाह फरवरी, मई और जून में होने के प्रबल योग होते हैं। आयु के 24, 27 या 29वें वर्ष में विवाह की प्रबल संभावनाएं होती हैं। ऐसे में तीज के दिन मिथुन राशि वाले मां पार्वती को हल्दी और शिव जी को सफेद चंदन अर्पित करें। हरे वस्त्र धारण करें। 

कर्क राशि- इस राशि के लोगों का विवाह मार्च ,अप्रैल, या नवम्बर में होने की संभावना ज्यादा होती है। आयु के 25, 29 या 30वें वर्ष में विवाह होने के योग ज्यादा प्रबल होते हैं। कर्क राशि वाले तीज के दिन शिव जी का श्रृंगार करें और नमः शिवाय का जाप करें। 

सिंह राशि- इन लोगों का विवाह जुलाई,अक्टूबर, नवम्बर में होने के योग ज्यादा प्रबल होते हैं। आयु के 26, 29 या 31वें वर्ष में विवाह के योग प्रबल होते हैं। वही, सिंह राशि वाले इस तीज पर शिव पार्वती को पीले फूल की माला अर्पित करें। 

कन्या राशि- इस राशि के लोगों का विवाह मार्च, जुलाई या अगस्त में होने की संभावना ज्यादा प्रबल होती है। आयु के 27, 30 या 32वें वर्ष में विवाह के योग मजबूत होते हैं। 

तुला राशि- इन लोगों का विवाह आम तौर पर जनवरी या दिसम्बर में होता हुआ दिखता है। आयु के 20, 28 या 31वें वर्ष में विवाह के योग काफी प्रबल होते हैं। वही, तीज के दिन शिव जी को पंचामृत अर्पित करें। श्रृंगार की वस्तुओं का दान करें। 

वृश्चिक राशि- इन राशि के लोगों का विवाह आम तौर पर जून,नवम्बर या दिसंबर में होता है। आयु के 21, 29 या 32वें वर्ष में विवाह होने के योग प्रबल होते हैं। इस तीज शिव जी को दूर्वा अर्पित करें। पीले वस्त्र धारण करें। 

धनु राशि- इन लोगों का विवाह आम तौर पर फरवरी, मार्च या नवम्बर के महीने में होता है। आयु के 20, 23 या 31वें वर्ष में विवाह की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। वही, तीज पर शिव पार्वती को एक साथ सुगन्धित पुष्प अर्पित करें। इसके अलावा लाल वस्त्र धारण करें। 

मकर राशि- इनका विवाह सामान्यतः जनवरी, मई या जून में होने की संभावना ज्यादा होती है। आयु के 21वें, 24वें या 30वें वर्ष में विवाह होने के योग बनते हैं। तीज पर शिव जी के मंदिर में घी का दीपक जलाएं और सफेद चंदन शिवलिंग पर अर्पित करें। 

कुंभ राशि- इनका विवाह आम तौर पर मई,अक्टूबर या नवंबर में होता है। आयु के 22, 25 या 29वें वर्ष में विवाह के संयोग ज्यादा प्रबल होते हैं। इस तीज पर शिव जी को सफेद पुष्प अर्पित करें और गुलाबी वस्त्र धारण करके पूजा करें।

मीन राशि- इन राशि के लोगों का विवाह आम तौर पर जनवरी, फरवरी या मई के महीने में होता है। आयु के 21, 26 या 32वें वर्ष में विवाह होने की संभावनाएं ज्यादा मजबूत होती हैं। ऐसे में इस तीज पर पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। श्रृंगार की सामग्री भेंट करें।

यह भी पढ़ें- मेहंदी बिन श्रृंगार रहेगा अधूरा, इस हरियाली तीज पर लगाएं ये लेटेस्ट डिजाइन


संबंधित समाचार