होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Twitter: एलन मस्क का बड़ा एक्शन, CEO पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट

Twitter: एलन मस्क का बड़ा एक्शन, CEO पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट

 

टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) गुरुवार को ट्विटर के नए बॉस बन गए हैं। उन्होंने ट्विटर (Twitter) की कमान सभालते ही एक बड़ा फैसला किया है। मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल (CEO Parag Agarwal) और सीएफओ नेड सेगल (CFO Ned Segal) को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया है। उन्होंने कंपनी के 4 शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटा दिया है। मस्क ने पराग समेत निकाले गए बड़े अधिकारियों के साथ सिर्फ इतना ही नहीं किया बल्कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर से भी निकलवा दिया है।

'न्यूयॉर्क टाइम्स' की खबर के अनुसार, एलन मस्क ने गुरुवार को ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब अमेरिकी डॉलर देने को कहा था। एलन मस्क ने कंपनी की कमान संभालते ही सबसे पहले ट्विटर (Twitter) के चार बड़े अधिकारियों को निकाला। जिसमें सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सेगल और जनरल काउंसिल सियान एजेंट शामिल हैं।

मस्क और पराग की बीच विवाद का कारण
पराग अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। इस दौरान कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी थे। पिछले साल अग्रवाल  को ट्विटर का CEO नियुक्त किया गया। इसी दौरान अग्रवाल की मस्क के साथ सार्वजनिक और निजी रूप से कहासुनी हुई। मस्क ने कंटेंट मॉडरेशन (ऑनलाइन सामग्री की निगरानी और छंटनी की प्रक्रिया) के मामले में गाड्डे की भूमिका की आलोचना की थी। 

यह भी पढ़ें- Rishi Sunak: पहली बार भारतीय मूल का व्यक्ति संभालेगा ब्रिटिश PM की बागडोर 


संबंधित समाचार