होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बिना किसी नोटिस के ट्वीटर ने दिखाया हज़ारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता। 5500 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारिय

बिना किसी नोटिस के ट्वीटर ने दिखाया हज़ारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता। 5500 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारिय

 

एलोन मस्क ट्वीटर के नए बॉस बन गए हैं। बॉस बनने के साथ ही उन्होंने कंपनी में कई बड़े बदलाव भी किये। जिससे ट्वीटर अब खासा चर्चा का विषय बन गया हैं। हाल ही में एलोन मस्क ने कंपनी से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5500 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों में से करीब 4400 कर्मचारियों को निष्काषित कर दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों को ट्वीटर से बाहर करने के पूर्व कोई भी लीगल नोटिस नहीं दिया गया था, जिसकी वजह से कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है।  

सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों को सिस्टम एक्सेस नहीं मिला था।  जिसके बाद जाकर उन्हें इस बात का पता चला की कंपनी ने उन्हें बाहर निकल दिया। भारत में भी कई कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को इसी तरह कंपनी से एग्जिट करा दिया गया। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को भेजे गए आंतरिक मेल में ट्विटर बताता है कि नौकरियों में कटौती "पुन: प्राथमिकता और बचत अभ्यास" का हिस्सा है। ट्वीटर ही नहीं बल्कि अमेज़न जैसी कम्पनियों ने भी छटनी शुरू कर दी हैं। आपको बता दे की जब से एलोन मस्क ट्वीटर के सीईओ बने हैं, वह कार्यबल को कम करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। इससे पहले ट्विटर कर्मचारियों को बिना नोटिस के निकल दिया गया था। जिसके चलते ट्वीटर के सहसंस्थापक जैक डोर्सी ने इस बात के लिए खुद को जिम्मेवार ठहराते हुए सभी से इसकी माफ़ी भी मांगी थी। 

ट्वीटर का टेकओवर करने के साथ ही एलोन मस्क ने सबसे पहले भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाया। अग्रवाल के बाद मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल के साथ-साथ कानूनी नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा के प्रमुख विजया गड्डे को भी निकाल दिया गया।  मस्क ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया और खुद कंपनी के एकमात्र बोर्ड ऑफ़ मेंबर बन गए। हालांकि मस्क ने सफाई देते हुए कहा कि कंपनी को रोज़ 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा है जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाये हैं। 

यह भी पढ़ें- Winter Skin Care Tips: आपकी स्किन भी रहती है ड्राई तो करें ये उपाय, चमक उठेगा चेहरा


संबंधित समाचार