होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Tu Jhoothi Main Makkaar ने होली पर की ज़बरदस्त कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

Tu Jhoothi Main Makkaar ने होली पर की ज़बरदस्त कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

 

TU Jhooti Mai Makaar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। होली के त्यौहार पर श्रद्धा के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई है।

 

 

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तू झूठी मैं मक्कार को होली के त्योहार का काफी फायदा हुआ है।

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग से यही लगता है की फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने वाला है।

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की इस फिल्म को मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, इस फिल्म में रणबीर कपूर ने एक्शन, ड्रामा, रोमांस तो दिखाया ही है साथ ही रणबीर ने कई इमोशनल सीन फिल्माते हुए फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।कोविड के बाद यह पहली फिल्म है जिसमें श्रद्धा कपूर नजर आई हैं।दर्शकों को इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार था जो इस धमाकेदार फिल्म के साथ ख़त्म हुआ।


संबंधित समाचार