होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, मेरे रहते नहीं बन पाएगा परमाणु ताकत, जारी रहेगा प्रतिबंध

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, मेरे रहते नहीं बन पाएगा परमाणु ताकत, जारी रहेगा प्रतिबंध

 

ईरान के साथ जारी गंभीर तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित किया। ट्रंप ने ईरान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमले में किसी अमेरिकी को नुकसान नहीं हुआ है। किसी भी शख्स की जान नहीं गई है। सैन्य बेस को थोड़ा नुकसान हुआ है। किसी भी ईराकी-अमेरिकी शख्स की जान नहीं गई है। हमारे पास पहले से वार्निंग सिस्टम थे, जिससे हमें फायदा हुआ।

इसके साथ ही उन्होंने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि हम ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। जब तक ईरान अपना रवैया बदलता नहीं है तब तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। ईरान को परमाणु रास्ते से हटना होगा। ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे।

ट्रंप ने अमेरिका की सेना को सलाम किया। उन्होंने कहा कि हमने आतंकी कासिम सुलेमानी को मार गिराया। सुलेमानी कई हमलों का मास्टरमाइंड था। उसने अमेरिकी सैनिकों के हत्या की साजिश रची। उसने हिजबुल्लाह को आगे बढ़ाया। सुलेमानी को पहले ही मार गिराया जाना चाहिए थाय़ ट्रंप ने कहा कि जर्मनी, रूस और चीन को साथ आना होगा।

ट्रंप ने कहा कि अब हमें मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा, मैं ईरान के नेताओं को कहना चाहता हूं कि अगर आप अच्छा भविष्य चाहते हैं तो हमें शांति के रास्ते पर चलना होगा। हम चाहते हैं कि आपका भविष्य अच्छा हो। अमेरिका शांति को गले लगाने के लिए तैयार है। ट्रंप ने कहा कि ईरान नरम मालूम हो रहा है, जो कि सभी पक्षों के लिए अच्छी बात है।


संबंधित समाचार