होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ट्रंप ने US-Iran की जंग जल्द खत्म होने के दिए संकेत, कहा- उनकी हालत बहुत खराब

ट्रंप ने US-Iran की जंग जल्द खत्म होने के दिए संकेत, कहा- उनकी हालत बहुत खराब

 

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी कोई समझौता नहीं हुआ है. हालांकि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग जल्द समाप्त हो सकती है. उन्होंने कहा कि बढ़ते सैन्य और आर्थिक दबाव ने तेहरान को कमजोर कर दिया है और इससे वह किसी समाधान की ओर बढ़ सकता है. फॉक्स न्यूज से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ वर्तमान हालातों का जिक्र किया.

ट्रंप ने फिर किया ईरान की सैन्य ताकत को नष्ट करने का दावा

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से ईरान की सैन्य ताकत को नष्ट करने का भी दावा किया. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमने उनकी नौसेना को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. उनके पास अब वायु सेना नहीं बची है. उनके पास नौसेना भी नहीं बची है. उनकी हालत बहुत खराब है. मेरा मतलब है, उनकी हालत वाकई बहुत खराब है. और हां, हमने नाकाबंदी कर दी है, और यह नाकाबंदी बेहद प्रभावी साबित हुई है, जिसका मतलब है कि अब उन्हें और पैसा नहीं मिल सकता." इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान की सैन्य और औद्योगिक क्षमताओं को हुए व्यापक नुकसान का जिक्र किया.

ईरान के नेतृत्व में आंतरिक मतभेद- ट्रंप

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि उनके (ईरान) के नेतृत्व में आपसी मतभेद है. उन्होंने कहा कि ईरान के नेतृत्व में आंतरिक मतभेद इस मामले को और भी तेजी से सुलझाने में मददगार हो सकते हैं. उन्होंने कहा, "उनके नेता जा चुके हैं, जो अच्छी बात है. वे उन लोगों की तुलना में कहीं अधिक कट्टरपंथी थे जिनसे हम अभी निपट रहे हैं. उनमें से कुछ बहुत ही समझदार हैं, और कुछ नहीं. और उनके बीच तालमेल नहीं है. जैसा कि आप जानते हैं, उनके बीच बहुत आंतरिक कलह चल रही है. लेकिन उनके पास विमानरोधी उपकरण नहीं हैं, उनके पास रडार उपकरण नहीं हैं. सब कुछ नष्ट हो चुका है. उनके कारखाने, उनके मिसाइल बनाने वाले कारखाने लगभग 75 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जो 100 फीसदी नहीं है, इसलिए वहां खतरा बना हुआ है."

जंग हम ही जीतेंगे- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

इसके साथ ही ट्रंप ने उम्मीद जताई कि तेहरान आगे चलकर व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात के भी संकेत दिए कि उन्हें विश्वास है कि यह स्थिति वाशिंगटन के पक्ष में समाप्त हो सकती है. उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वे समझदारी से काम लेंगे, और अगर वे समझदारी से काम नहीं भी लेते हैं, तो भी हम जीतेंगे." यह संकेत देते हुए कि गतिरोध का अंत निकट आ सकता है.
 


संबंधित समाचार