होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ट्रंप का सनसनीखेज दावा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे जाते शहबाज शरीफ की मैंने जान बचाई

ट्रंप का सनसनीखेज दावा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे जाते शहबाज शरीफ की मैंने जान बचाई

 

Donald Trump on Pakistan PM Shehbaz Sharif: डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान युद्ध रूकवाना का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध में जाने वाले थे लेकिन उन्होंने ये जंग रूकवाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि परमाणु युद्ध में 35 मिलियन (साढ़े 3 करोड़) लोग मारे जाने वाले थे। इसके अलावा उन्होंने थाईलैंड-कंबोडिया और ईरान-इजरायल युद्ध रूकवाने का भी दावा किया।

आपको बता दें कि भारत ने हमेशा से डोनाल्ड ट्रंप के दावों को नकारा है। जबकि पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को भारत-पाकिस्तान युद्ध रूकवाने के लिए क्रेडिट दिया है। पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया है। शहबाज शरीफ ने पिछले दिनों बोर्ड ऑफ गाजा पीस के दौरान भी ट्रंप की तारीफ की थी और कहा था कि ट्रंप की वजह से 35 मिलियन लोगों की जान बच गई। उन्होंने देश की संसद में दावा किया कि शहबाज़ शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर वह दखल नहीं देते तो पिछले साल के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 35 मिलियन लोग मारे गए होते। उन्होंने कहा, "अपने पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध खत्म किए... पाकिस्तान और भारत में न्यूक्लियर वॉर होता।"

संसद में भी भारत-पाक जंग रूकवाने का दावा

संसद में बोलते हुए अमेरिकन कमांडर-इन-चीफ ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधआनमंत्री शहबाज़ शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर US ने युद्धविराम के लिए दखल नहीं दिया होता तो भारत के ऑपरेशन सिंदूर में करीब 35 मिलियन लोग मारे गए होते। US कांग्रेस में अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा कि "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मैं शामिल नहीं होता तो 35 मिलियन लोग मारे गए होते।" भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान असीम मुनीर और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बंकर में छिपने की रिपोर्ट आई थी। बाद में जरदारी ने कबूल भी किया कि उन्हें सेना ने बंकर में छिपने के लिए कहा था। लेकिन शहबाज शरीफ को लेकर ट्रंप का ये दावा नया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सौ बार से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं। आज के संसद में दिए भाषण से ठीक पहले गुरुवार (19 फरवरी 2026) को भी उन्होंने कहा था कि उन्होंने पिछली गर्मियों में भारत और पाकिस्तान पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, अगर उन्होंने लड़ाई नहीं रोकी और इस दावे को दोहराया कि उन्होंने दो न्यूक्लियर हथियारों वाले पड़ोसियों के बीच युद्ध रोक दिया है।


संबंधित समाचार