होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इन 5 राज्यों से दिल्ली आने वालों को अब दिखानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट,वरना नहीं मिलेगी एंट्री

इन 5 राज्यों से दिल्ली आने वालों को अब दिखानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट,वरना नहीं मिलेगी एंट्री

 

देश के कई राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ऐसे में अब देश के 5 राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को राजधानी में एंट्री के लिए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल से आने वाले लोगों को निगेटिव RT-PCR दिखाने पर ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी।

दिल्ली सरकार का यह आदेश 26 फरवरी शुक्रवार की आधी रात से लेकर 15 मार्च दोपहर 12:00 बजे तक लागू रहेगा। इसके साथ ही आदेश फ्लाइट, ट्रेन और बस (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर लागू होगा जबकि कार (प्राइवेट गाड़ी) से दिल्ली आने वाले यात्री इससे बाहर रहेंगे।

सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार से यह नियम लागू होगा और बुधवार शाम तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है। दरअसल, बीते करीब एक हफ्ते में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 86 परसेंट मामले इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,30,176 हुई, जानें अब तक कितनो की गई जान


संबंधित समाचार