होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

6 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

6 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1508 : हुमायूं का काबुल में जन्म।
1775 : रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।
1808 : हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित किया गया।
1886 : नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1902 : स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।
1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।
1924 : मिस्र सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी को खोला। जमीन में दबी इस ममी को ब्रिटेन के प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता हावर्ड कार्टर ने 1922 में ढूंढ निकाला था।
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
1957 : घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1961 : टाइम्स ऑफ इंडिया समूह ने वित्तीय मामलों पर देश के पहले अखबार ‘द एकोनॉमिक टाइम्स’ का बम्बई :अब मुंबई: से प्रकाशन शुरू किया।
1983: यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई।
1991 : प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
2003: अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2009 : भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें- 5 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं