होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

8 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

8 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1857: ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दे दी गई।
1894: भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।
1912: नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
1929: क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्‍वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी।
1946: संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक।
1950: भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से किया गया था।
1959: कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा ‘कोबोल’ तैयार करने के लिए बैठक की।
1961: ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से 240 लोगों की मौत।
1964: “जेमिनी-1” लांच किया गया।
1973: स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।
1985: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1988: जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
2003: अमेरिकी सेना ने सद्दाम हुसैन का पता लगाने के लिए बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो।
2008: आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया।
2013: ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन । वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला। जापान में सदियों से इस दिन को बौद्ध धर्म को मानने वाले बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।

यह भी पढ़ें- 7 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं