होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

7 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

7 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1539 : बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
1557 : इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1631 : मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन। 14वें बच्चे के जन्म के समय 39 बरस की उम्र में मुमताज ने दम तोड़ा।
1780 : लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।
1893 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1971 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजा से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की।
1974 : टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रौशन करने वाले महेश भूपति का जन्म।
1975 : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल का इसका चिन्ह बनाया गया।
1979 : भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
1995 : अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।
1997 : महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने
2000 : एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।
2004 : इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 : नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।
2006 : जोर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया। वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था।
2007 : अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
2008 : उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।

यह भी पढ़ें- 6 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं