होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

6 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

6 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।
1896 : आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइड हासिल किया।
1909 : अमेरिका के राबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919 : गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।
1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।
1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1980 : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।
1982: दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
2009: इटली में आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत।
2010: भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013: राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2013: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- 5 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं