होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

21 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

21 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1576: मुल्दल सेना ने हल्दीघाटी की लड़ाई में राणा प्रताप सिंह को परास्त कर दिया।
1756: जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया। उनमें से 123 की मौत।
1862: ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर 'लिंकन्स इन से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898: अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1933: भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म।
1948: सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
1975: वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता।
1991: पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
1999: मनमोहन सिंह भारत के वित्तमंत्री बनें।
2001: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून बहाल किया।
2003: जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर ऐंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स जारी।
2008: फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
2009: भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012: ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2014: संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को 11 दिसंबर को मंजूरी मिली।
2015: पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल।

यह भी पढ़ें- 20 जून के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं