होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

15 जुलाई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

15 जुलाई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1611: आमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म हुआ। उनको मिर्जा राजा के नाम से पुकारा जाता था।
1840: शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविदअंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म।
1883: प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ। वह काफी धनी और दानवीर थे।
1885: आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता का जन्म हुआ।
1903: भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म। वह सुधारवादी नेता थे और तमिलनाडु के विकास के लिए काफी काम किए।
1904: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
1909: आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ।
1909: महाराष्ट्र कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी के सदस्य और बम्बई विधानसभा के सदस्य गणपतराव देवजी तापसे का जन्म हुआ था।
1910 : एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1912: भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ था। वह भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
1916 : दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरूआत।
1925: प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म हुआ था।
1926 : बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।
1937: हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1955 : प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
1961 : स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
1962: अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।
1967: मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ।
1968 : अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत।
1979 : भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1984: पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
2000: सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
2004 : माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
2004: भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन।
2011: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
2017: गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन हुआ।

यह भी पढ़ें- 14 जुलाई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं