होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

15 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

15 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1469: सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्म।
1689: फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1817: अमेरिका में बधिर बच्चों के लिए पहला स्कूल खोला गया।
1895: बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।
1923: डाईबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इंन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।
1948: हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना आज ही के दिन हुई।
1976: भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।
1980: छह गैर-सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए। इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत हुए थे।
1981: पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोइंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया। इस जहाज और इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा।
1990: मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर आसीन पहले और अंतिम आदमी थे। दरअसल सोवियत संघ में राष्ट्रपति का पद 15 मार्च 1990 को ही सृजित किया गया था।
1998: थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ़्रेडरिक लेंज का निधन।
2000: आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ 'जी -77 शिखर सम्मेलन' हवाना में सम्पन्न।
2003: ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।
2004: फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई।
2004: राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गई।
2006: इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।
2010: भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम।
2012: पाकिस्तान की एक जेल पर हुए हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।

यह भी पढ़ें- 14 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं