होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

12 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

12 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1801 : विलियम कैरी को फोर्ट विलियम कॉलेज आफ कलकत्ता में बांग्ला भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1861: अमेरिका में गृह युद्ध की शुरूआत। दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफ़रसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ आज़ादी की लड़ाई छेड़ दी।
1885: मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।
1927: ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।
1928: जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
1945: अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।
1946 : सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त।
1955 : डॉक्टर जोनास साल्क ने पोलियो की दवा ईजाद करने का ऐलान किया।
1961: सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में अपना वर्चस्व कायम करते हुए यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले मानव थे। मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।
1973: सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975: अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली। कंबोडिया के गृह युद्ध में पांच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग कर लिया।
1978 : भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई।
1981: अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।
1991: खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
1998: गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006: साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे।
2007: पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2009: जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा जिम्बाब्वे डॉलर का त्याग किया।
2013: फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
2014: मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।
2020 : देश में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या नौ हजार के करीब हो गई।

यह भी पढ़ें- 11 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं