होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

11 मई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

11 मई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि बीमा पालिसी की शुरुआत की गई।
1784: अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।
1814: प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
1833: अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत।
1857: दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
1940: ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस ने अपनी हिंदी सेवा की शुरुआत की।
1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1955: इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
1960: पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार उपलब्ध कराई गई।
1962: सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।
1965: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत हुई।
1985: इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
1988: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1985: ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में 52 लोग मारे गए।
1995: अमेरिका के न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।
1998: यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किए।
2000: जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
2001: संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
2002: बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2005: बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
2007: इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-कानूनी घोषित किया.
2007: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
2008:  न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2008: दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2010: भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
2010: ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमेरून के नेतृत्व में बनने वाली नई गठबंधन सरकार लिबरल डेमोक्रेट नेता निक क्लेग उप प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालेंगे।
2011: भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।

यह भी पढ़ें- 10 मई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं