होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

18 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

18 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1837: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड का जन्म हुआ। क्लीवलैंड दो बार राष्ट्रपति बनने वाले इकलौते ऐसे नेता हैं जिनका दोनों कार्यकाल लगातार नहीं रहा।
1858: डीजल इंजन के आविष्कारक रुडोल्फ डीजल का जन्म पेरिस में हुआ।
1910- अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने ब्रिटिश विधान परिषद के सामने अपना प्रस्ताव रखा था।
1922- ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में महात्मा गांधी को छह साल की सजा सुनाई थी।
1936: दक्षिण अफ्रीका में नस्लभेद को खत्म करने वाले राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क का जन्म हुआ।
1938: बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर का जन्म हुआ। उन्होंने दीवार, कभी-कभी, त्रिशूल, सत्यम शिवम सुंदरम, चोर मचाए शोर, शान जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
1944- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की।
1965- सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था।
1990-  अमरीकी संग्रहालय से लगभग 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई।
2000- उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2006- संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2009- केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।

यह भी पढ़ें- 17 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं