होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Today Petrol Diesel Price: महानगरों की तुलना दिल्ली में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता

Today Petrol Diesel Price: महानगरों की तुलना दिल्ली में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट चलते राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में आज (शनिवार) यानी 04 दिसंबर को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश भर में वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल का भाव बीते एक महीने से स्थिर है। 

दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने 01 दिसंबर को पेट्रोल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती की थी। पेट्रोल पर VAT को 30% से घटाकर 19.40% कर दिया है जो 02 दिसंबर से लागू हो गया है। इससे पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। जिसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब नोएडा से कम हो गई है। 

शहर का नाम    पेट्रोल    डीजल
दिल्ली              95.41     86.67
मुंबई               109.98    94.14
कोलकाता       104.67    89.79
चेन्नई               101.40    91.43 

देश की राजधानी दिल्ली में बाकी महानगरों की तुलना में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता हो गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल दोनों की ही कीमतें महानगरों में सबसे ज्यादा हैं। 

यह भी पढ़ें- नौकरी छोड़ने से पहले नोटिस पीरियड पूरा नहीं किया है तो देना पड़ सकता है GST


संबंधित समाचार