होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज है World Milk Day, जानिए कब हुई थी इस दिन की शरुआत

आज है World Milk Day, जानिए कब हुई थी इस दिन की शरुआत

 

हर घर में दूध का सेवन किया जाता है। वहीं दूध को एक संपूर्ण आहार भी माना जाता है। छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी कोई दूध का सेवन करता हैं। कैल्शियम का भरपूर स्रोत होता है दूध। वहीं अगर कोई बीमार हो जाए तो डॉक्टर्स भी उन्हें दूध पीने की ही सलाह देते हैं क्योकि दूध में कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, विटामिन बी12 और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है। इतने पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण ही दूध को संपूर्ण आहार में गिना जाता है। 

इसलिए मनाया जाता है World Milk Day

इन्हीं खूबियों की वजह से आज पूरी दुनिया में विश्व दूध दिवस मनाया जा रहा है। चलिए जानते है आखिर इस दिन को मनाने का क्या उद्येश्य है। वर्ल्ड मिल्क डे मानने के पीछा का उद्येश्य है कि डेयरी उत्पादों का बढ़ावा देना और उनसे जुड़ी गतिविधियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना। FAO के अनुसार, करीब छह अरब लोग डेयरी उत्पादों का उपभोग करते हैं। इतना ही नहीं डेयरी व्यवसाय एक अरब से अधिक लोगों को आजीविका चलाने में मदद करता है।

वर्ल्ड मिल्क डे का इतिहास

इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2001 में हुई, जब संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व दुग्ध दिवस की स्थापना की। आज के समय में दुनियाभर के कई देशों में इस दिन को मनाया जाता है। डेयरी उद्योग को पहचानने और दूध से मिलने वाले लाभों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। 

वर्ल्ड मिल्क डे की थीम

वर्ल्ड मिल्क डे को मनाने के लिए हर साल एक थीम तय की जाती है। बात करें इस साल की थीम की, तो इस साल इस दिन का मकसद इस बात पर प्रकाश डालना होगा कि पौष्टिक आहार और आजीविका देते हुए यह कैसे यह एनवायरमेंट फूटप्रिंट्स को कम कर रही है।

 


संबंधित समाचार