IND vs AUS, WTC Final 2023: IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले 21 साल के युवा यशस्वी जायसवाल ने अब स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में WTC फाइनल में जगह बना ली है। जिसके बाद टीम इंडिया का पहली बार हिस्सा बने यशस्वी WTC फाइनल से पहले नेट्स में जमकर अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।
A whirlwind 2023 for Yashasvi Jaiswal continues #WTC23 🙌
— ICC (@ICC) May 29, 2023
More: https://t.co/3UvjLTnVAe pic.twitter.com/nOfnbbd76T
IPL कत्म होने के बाद टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी लंदन में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पहुंच चुके हैं। आईपीएल फाइनल में खेलने वाले खिलाड़ी जो टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं वह भी जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
यशस्वी जायसवाल का टीम के साथ पहला नेट सेशन.
वहीं टीम इंडिया के स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में WTC फाइनल के लिए जाने वाले यशस्वी जायसवाल ने बड़े मैच से पहले जमकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पर टीम इंडिया के साथ भेजा गया है, क्योंकि ऋतुराज अपनी शादी के चलते उपलब्ध नहीं थे। यशस्वी के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो खुद ICC(इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने जारी किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि यशस्वी जायसवाल का टीम इंडिया के साथ पहला नेट सेशन.
When Virat Kohli speaks,everyone respect and hear it just like Yashasvi Jaiswal. ❤️pic.twitter.com/QDTVk97zsN
— Akshat (@AkshatOM10) May 31, 2023
कोहली से भी बातचीत करते दिखे
इस दौरान यशस्वी जायसवाल विराट कोहली से भी बातचीत करते हुए देखे गए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कोहली उन्हें बल्लेबाजी करने के कुछ टिप्स भी दे रहे हैं। इस अभ्यास सत्र के दौरान जायसवाल के बल्ले से कई बेहतरीन शॉट्स देखने को मिले, जिसमें टाइमिंग एकदम परफेक्ट दिखी।
YASHASVI JAISWAL THE FUTURE SUPERSTAR. 🛐🔥#CricketTwitter #INDvsAUS pic.twitter.com/ASLa0UmQze
— Sandpaper (@77Gillszn) May 31, 2023
आईपीएल 2023 से खींचा सबका ध्यान
21 साल के युवा यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों का ध्यान खींचा और जमकर तारीफें भी बटोरीं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले खलेते हुए 14 मैचों में 625 रन ठोक डाले. इतना ही उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एक लीग मैच में आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ी. उन्होंने मात्र 13 गेंदों में पचासा ठोका। वह आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे।