पिछले दिनों ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए गौरव बटोरने वाले नीरज चोपड़, रवि दहिया और दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज सहित कुल 11 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश देश के सबसे बड़े ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा है। पिछले साल तक खेल रत्न पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था, जिसे इस साल सरकार ने महान हॉकी दिग्गज ध्यानचंद के नाम पर कर दिया था। पुरस्कार के तहत खिलाड़ी को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के अलावा पच्चीस लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाता है।
इस बार नामित खिलाड़ियों में सरकार ने इस साल 11 नामों चिन्हित किए है, वहीं, ऐसा पहली बार हुआ है जो एक साथ 11 लोगों को खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा क्रिकेटर मिताली राज, बॉक्सर लवीना, पैरांलपिक में मेडल जीतने वालीं अवनी लेखरा शामिल हैं। वहीं अर्जुन अवॉर्ड के लिए शिखर धवन, शरद कुमार, सुहास एलवाई जैसे नाम शामिल हैं।
खेल रत्न अवॉर्ड के लिए ये 11 नाम...
1. नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
2, रवि दहिया (रेसलिंग)
3. पीआर. श्रीजेश (हॉकी)
4. लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग)
5. सुनील छेत्री (फुटबॉल)
6. मिताली राज (क्रिकेट)
7. प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
8. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)
9. अवनी लेखरा (शूटिंग)
10. कृष्णा नागर (बैडमिंटन)
11. मनीष नरवाल (शूटिंग)
अर्जुन अवॉर्ड के लिए इनका नाम...
• योगेश कथूरिया
• निषाद कुमार
• प्रवीण कुमार
• शरद कुमार
• सुहास एलवाई
• सिंघराज अधाना
• भाविना पटेल
• हरविंदर सिंह
• शिखर धवन
• पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी (श्रीजेश को छोड़कर, उन्हें खेल रत्न के लिए नामित किया गया)
आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा था, इस बार भारत को कुल 7 मेडल मिले थे जिसमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल रहा। वहीं अगर पैरालंपिक की बात करें तो इस बार इंडिया को रिकॉर्ड 19 मेडल मिले थे, जिसमें 5 गोल्ड मेडल भी शामिल रहे थे।
यह भी पढ़ें- T20 world cup: न्यूजीलैंड मैच से पहले फिट हुआ ये भारतीय खिलाड़ी, दिखेगा नया कमाल