Difference Between Domestic and Commercial Gas Cylinder: तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों को अपडेट करती हैं। कभी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कमी आती है तो कभी घरेलू गैस के दाम बढ़ जाते हैं। वहीं, LPG सिलेंडर की कीमत हर राज्य में अलग-अलग होती है। दरअसल, हम एलपीजी सिलेंडर का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में छूट दी है, उन्हें लग रहा है कि हमारे घर की रसोई सिलेंडर की कीमतों में भी छूट दी गई है। लेकिन यहां आपको बता दें कि घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर दोनों अलग-अलग होते है।
इसलिए लोगों को इन दोनों सिलेंडरों के बीच का अंतर पता होना बहुत जरुरी है, ताकि जब भी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करें तो उन्हें पता हो कि किन सिलेंडरों के दामों में बदलाव हुआ है। चलिए जानते हैं दोनों LPG सिलेंडर के बीच के बड़े बदलावों को...
इन्हें कहते हैं कमर्शियल सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल जहां घर में खाना पकाने में किया जाता है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल घरों में नहीं होता हैं। इनका इस्तेमाल होटल, रेस्तरां और दुकानों में इन सिलेंडर का प्रयोग किया जाता है। इसी वजह से इन्हें कमर्शियल सिलेंडर कहा जाता है। शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में कमर्शियल सिलेंडर का ही इस्तेमाल होता है।
ऐसे करें घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर में अंतर
-कमर्शियल सिलेंडर आमतौर पर घरेलू LPG सिलेंडर से महंगे होते हैं।
- कमर्शियल सिलेंडर आकार में घरेलू गैस सिलेंडर से बड़े होते हैं।
- घरेलू सिलेंडर में 14.2 किलो वजन एलपीजी गैस आती हैं तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर में 19 किलो और 47.5 किलो एलपीजी गैस आती हैं।
- घरेलू सिलेंडर पूरा लाल रंग का होता है तो कमर्शियल सिलेंडर नीले रंग का होता है।
- सरकार घरेलू गैस पर सब्सिडी देती है जबकि कमर्शियल गैस पर सब्सिडी नहीं देती।