होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, देखिए अपने शहर के रेट

फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, देखिए अपने शहर के रेट

 

सोने की कीमत में शुक्रवार को उछाल आया है। MCX पर 5 दिसंबर, 2022 के गोल्ड फ्यूचर के दाम करीब 0.5 प्रतिशत चढ़ गए है। सोने के दाम बढ़कर 50,446 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, 5, दिसंबर 2022 के फ्यूचर के दाम चांदी का भाव 58,800 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तो सोने का दामों में 20 डॉलर या फिर 1.25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है और सोने की कीमत बढ़कर 1,651 प्रति औंस हो गई। अमेरिका के ब्याज दर न बढ़ाने से सोने की कीमत में गिरावट हुई थी और एक समय यह फिसलकर 1620 डॉलर के नीचे पहुंच गया था। हालांकि बाद में रिकवरी देखने को मिली थी।


रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 50,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 46,250 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना  50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 46,100 प्रति 10 ग्राम  है।
कोलकाता में 24 कैरेट  सोना 50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना  46,100 प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 51,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट के  सोना 47,060 प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 50,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के  सोना 46,250 प्रति 10 ग्राम है।
पटना में 24 कैरेट सोना  50,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट  सोना 46,130 प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना  50,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट  सोना  46,250 प्रति है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 50,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट  सोना  46,150 प्रति 10 ग्राम है।

यह भी पढ़ें- आते ही छाया Digital Rupee, सरकारी बॉन्ड से जुड़े किए 50 ट्रांजैक्शन 


संबंधित समाचार