होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

थलपति विजय- तृषा कृष्णन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी, 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

थलपति विजय- तृषा कृष्णन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी, 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

 

Thalapathy Vijay And Trisha: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने तमिलनाडु में कमाल कर दिया है। जीत की ऐसी सीटी बजाई है, जिसके आगे मजबूत कैडर वाली DMK भी टिक नहीं पाई. जैसे विजय की पिक्चर थिएटर्स में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर टॉप करती हैं, ठीक उसी तरह तमिलनाडु चुनाव में एक्टर ने पहला पायदान हासिल किया है। इस जीत के पीछे फैन क्लब का तगड़ा हाथ है, जो इस चुनाव में विजय की ताकत बनकर सामने आया। लेकिन एक और शख्स हैं, जो उनकी जीत के बाद चर्चा में हैं। चुनाव तो जीत लिया, पर आज बात उनकी और तृषा की उन पांच फिल्मों की करेंगे, जो बॉक्स ऑफिस पर छाई रही हैं। क्योंकि बड़े पर्दे पर यह जोड़ी सच में सुपरहिट है। 

तमिलनाडु चुनाव के वक्त जहां एक तरफ थलपति विजय अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चा में रहे। जो लंबे वक्त से अटकी हुई है, तो उससे पहले ही तलाक भी सुर्खियों में बना रहा। साथ ही एक्ट्रेस तृषा कृष्णन से भी उनका नाम जुड़ रहा है। जो TVK की बढ़त के बाद उनके घर के बाहर दिखी थीं। बीते दिन जहां विजय ने एक बड़ी जीत अपने नाम की, तो दूसरी ओर तृषा का जन्मदिन भी था। जिसे अब फैन्स एक दूसरे से जोड़ते हुए भी देख रहे हैं। पर हम दोनों की फिल्मों की बात करेंगे। आइए 5 फिल्में और कैमियो के बारे में जानते हैं। 

तृषा और थलपति विजय की हिट जोड़ी 

ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (2024): शुरुआत करते हैं थलपति विजय की फिल्म GOAT से। 2024 की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) में विजय ने डबल रोल किया था। जो कि बॉक्स ऑफिस से तगड़ा कारोबार करने में सफल हुई थी। फिल्म में तृषा लीड रोल में नहीं थीं, उनका एक गाने में कैमियो था। MATTA गाने को गजब का रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने दुनियाभर से 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। 


1. लियो (2023): इस एक्शन थ्रिलर तमिल फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था। जहां विजय के साथ तृषा ने काम किया था। तो खूंखार विलेन के रोल में संजय दत्त नजर आए थे। यह पिक्चर उस साल की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई थी। जिसके सीक्वल का लंबे वक्त से फैन्स इंतजार कर रहे हैं। इस पिक्चर ने 623 करोड़ दुनियाभर छाप लिए थे। 

2. कुरुवी (2008): यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस पिक्चर में थलपति विजय लीड रोल में थे, तो तृषा भी उनके साथ काम करती दिखी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत से ऊपर रही थी। यह विजय और तृषा की आखिरी फिल्म थी। जिसके 15 साल बाद विजय की लियो में दोनों को एक साथ देखा गया था। 

3. आथी (2006): यह 2005 में बनी तेलुगु फिल्म अथानोक्कड़े का तमिल रीमेक है। जी हां, एस.ए. चंद्रशेखर विजय ने फिल्म को प्रोड्यूस किया थी। साथ ही विजय और तृषा ने साथ काम किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन लोगों का पूरा-पूरा प्यार मिला था। 

4. थिरुपाची (2005): इस एक्शन फिल्म को Perarasu ने डायरेक्ट किया था। जो कि उस साल की सबसे सक्सेसफुल तमिल फिल्मों में से एक थी। साथ ही इस पिक्चर का बाद में कन्नड़ और तेलुगु में रीमेक बना था। इस फिल्म में भी विजय और तृषा की जोड़ी दिखी थी। जो कि ब्लॉकबस्टर रही थी. इस फिल्म के गानों और एक्शन सीन को काफी पसंद किया गया था। 

5. घिल्ली (2004): यह उनकी सबसे बड़ी सुपरहिट और आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. जो कि तेलुगु फिल्म Okkadu की रीमेक थी। विजय के अलावा प्रकाश राज और तृषा ने भी फिल्म में काम किया था। 2024 में पिक्चर को री-रिलीज भी किया गया था। जिसने 26 से 32.50 करोड़ा दोबारा रिलीज होने के बाद कमाए थे। 8 करोड़ में बनी फिल्म का कारोबार 50 करोड़ रुपये के आसपास रहा था। 


संबंधित समाचार