होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

वेस्टइंडीज की जीत से INDIA को नुकसान, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब करना होगा ये काम

वेस्टइंडीज की जीत से INDIA को नुकसान, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब करना होगा ये काम

 

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले खेले जा रहे हैं. सोमवार को वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की और इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. मगर, वेस्टइंडीज की इस बड़ी जीत से कहीं न कहीं भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि अब यहां से उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. आइए जानते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं?

जिम्बाब्वे को हराकर टेबल टॉपर बनी वेस्टइंडीज

जिम्बाब्वे के साथ खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस बड़े लक्ष्य को चेज करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 147 रन ही बना सकी और 107 रनों से मैच हार गई.

एक ओर जहां, इतनी बड़ी हार से जिम्बाब्वे का नेट रन रेट खराब हुआ, वहीं इस बड़ी जीत की बदौलत वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 हो गया है और उसने साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 1-4 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है और साउथ अफ्रीका की टीम भी +3.800 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. ऐसे में अब भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो चली है, क्योंकि न केवल उसे अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा

कैसे भारत सेमीफाइनल में बना सकता है जगह?

अब सुपर-8 स्टेज से आगे बढ़ने के लिए जिम्बाब्वे को भारत और साउथ अफ्रीका दोनों को अच्छी नेट रनरेट के साथ हराना होगा. वहीं अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पर (दोनों मैचों में मिलाकर 183 रन से) बड़ी जीत हासिल करनी होगी, जिससे उसका नेट रन रेट बेहतर हो जाए. इसके अलावा उसे वेस्टइंडीज के साउथ अफ्रीका से हारने की भी उम्मीद करनी होगी. 

भारत चाहेगा कि अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे अपने बाकी बचे हुए दोनों मैच हार जाएं और साउथ अफ्रीका अपने तीनों मैच जीत जाए. ऐसे में साउथ अफ्रीका के 6 प्वाइंट्स हो जाएंगे. भारत अपने दोनों मैच जीतकर 4 प्वाइंट्स कर लेगा. वेस्टइंडीज बाकी बचे दोनों मैच हारने के बाद 2 प्वाइंट पर रह जाएगा. जबकि जिम्बाब्वे बाकी दोनों मैच हारने के बाद खाता भी नहीं खोल पाएंगा.

यह भी पढ़ें- आज से Mathura–Vrindavan में लड्डू होली, राधा-रानी की नगरी में बढ़ी रौनक


संबंधित समाचार