होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जन्माष्टमी पर सिर्फ दो चीजों से बनाएं ये मिठाई, पाएं बेहतरीन स्वाद, ये है रेसिपी

जन्माष्टमी पर सिर्फ दो चीजों से बनाएं ये मिठाई, पाएं बेहतरीन स्वाद, ये है रेसिपी

 

Kaju Katli Recipe: फेस्टिव सीज़न शुरू हो गया है रक्षा बन्धन के बाद अब बाल गोपाल के आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्रत त्यौहार के सीज़न में खाने पीने का अपना मज़ा होता है। अगर आप जन्माष्ठमी के दिन कान्हा को भोग लगाने के लिए घर पर कोई ऐसी मिठाई बनाना चाहते हैं जिसे बनाने में ज़्यादा समय भी न लगे तो आप काजू कतली (Kaju Katli Recipe)बना सकते हैं। आज हम आपको काजू कतली की बेहद आसान रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं काजू कतली की यह स्वाद से भरपूर मिठाई?

इन चीजों से बनाए सबकी फेवरेट काजू कतली 

काजू 200 ग्राम, चीनी लगभग 100 ग्राम, पानी आधा कप, (ऑप्शनल: इलायची पाउडर, चांदी का वर्क)

ऐसे बनाए काजू कतली 

सबसे पहले काजू को दो घंटे गर्म पानी में भिगोकर रखें। तय समय के बाद इसे मिक्सर में डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट में शुगर पाउडर मिलाएं। अगर शुगर पाउडर नहीं है तो आप चीनी को बारीक पीस लें और फिर इसे अच्छी तरह से मिलाएं। 

अब गैस ऑन करें और उसपर कड़ाही रखें। कड़ाही को घी से अच्छी तरह से ग्रीस करें और उसमें 3 से 4 चम्मच घी डालें। अब काजू के पेस्ट को कड़ाही में डालें और उसे चलाएं। इसे अच्छे से मिला लें ताकि कोई गांठ न रह जाए। अब इसको धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें जब तक कि उसका रंग न बदलने लगे और वह गाढ़ी न हो जाए और पैन को छोड़ना शुरू न कर दे। ध्यान रखें कि इसे ज़्यादा न पकाएं, वरना कतली सख्त हो सकती है।

जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण को एक चिकनी सतह पर निकाल लें। जब यह हल्का ठंडा हो जाए तब उसे अपने हाथों से मसलकर चिकना आटा जैसा गूंथ लें। इससे कतली में चमक आएगी और वह मुलायम बनेगी।

अब इस आटे को बटर पेपर के बीच में रखकर बेलन की मदद से पतला बेल लें। जब यह जमने लगे, तो इसे चाकू की मदद से डायमंड या चौकोर आकार में काट लें। आपकी काजू कतली बनकर तैयार है।


संबंधित समाचार