होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

MS Dhoni और Suresh Raina ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

MS Dhoni और Suresh Raina ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

 

दो बार क्रिकेट के विश्व कप विजेता और भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni ) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। धोनी के संन्यास के एलान करने के कुछ ही देर बाद उनके साथी खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने भी अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के फैसला ले लिया। दरअसल, धोनी ने कल अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

वही, सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके साथ खेलना काफी शानदार रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।'

आपको बता दें कि सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों क्रिकेटर आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में भी सालों से एक साथ खेलते आए हैं।


संबंधित समाचार