होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना: लॉकडाउन के दौरान घर से निकलते ही सुनील ग्रोवर को पड़े डंडे, देखें Photo

कोरोना: लॉकडाउन के दौरान घर से निकलते ही सुनील ग्रोवर को पड़े डंडे, देखें Photo

 

विश्व भर में कोरोना वायरस (Covid-19) का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहे है। इसके मद्देनजर भारत में एहतियात बररते हुए 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। परन्तु लॉक डाउन के बाद भी देशभर के लोग सड़को पर बेवजह घूमते नजर आ रहे है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों से घर पर रहने की अपील की। 

ऐसे में टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वह वीडियो, फोटो और Memes के सहारे लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहे है इसी कड़ी में अब कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवार ने अपने अलग अंदाज में फैन्स को एक संदेश दिया है।

दरअसल, सुनील ने एक मीम शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुनील ग्रोवर इसमें लंबे बालों में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। मीम के माध्यम से उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि कोरोना वायरस के दहशत के बीच घर से निकलने के लिए मना किया गया है। ऐसे में अगर कोई निकलता है तो उसे पुलिस पकड़ सकती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ha ha Stay at home for God sake.

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

सुनील ग्रोवर ने मीम पर लिखा है, 'घर से निकलते ही, कुछ देर चलते ही।' इसके अलावा पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'भगवान के लिए घर पर रहो।' सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि भारत में 600 से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है, जबकि इस वायरस के चलते 15 लोगों की मौत हो चुकी है।


संबंधित समाचार