होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुखपाल सिंह खैहरा लगा रहे AAP पर आरोप, कर रहे हैं बागी विधायकों के समूह का नेतृत्व

सुखपाल सिंह खैहरा लगा रहे AAP पर आरोप, कर रहे हैं बागी विधायकों के समूह का नेतृत्व

 

आम आदमी पार्टी (पंजाब) के नेता सुखपाल सिंह खैहरा  ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वरिष्ठ नेता अपने अधिकारों के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना दे सकते हैं तो स्वायत्तता के लिए उनकी लड़ाई को पार्टी विरोधी क्रियालाप क्यों माना जा रहा है। 


बता दें खैहरा आप के बागी विधायकों के समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, '2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर गौर करने के लिए विधायक कंवर संधू के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समीक्षा समिति गठित की गई है और यह 45 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी।' 
 

खैहरा ने आप विधायक जय कृष्ण सिंह रोरी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘एक तरफ दिल्ली के हमारे नेता कहते हैं कि दिल्ली (सरकार) को और अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने उपराज्यपाल कार्यालय में धरना भी दिया। वे क्या मांग कर रहे थे? वे ज्यादा अधिकार और स्वायत्तता मांग रहे थे लेकिन जब हम यही स्वायत्तता मांगते हैं तो हमें सुनाया जाता है कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी क्रियाकलापों के लिए कार्रवाई की जाएगी। क्या यह दोहरा मापदंड नहीं है?’ 

 

आप की पंजाब इकाई में लंबय समय से तनाव का माहौल बना है,  खैहरा और सात अन्य विधायकों ने आप की पंजाब इकाई को ‘स्वायत्त’ घोषित किया है और वर्तमान संगठन ढांचे को भंग किया है।

 


संबंधित समाचार