होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

श्रीलंका ने भारत की सहायता से शुरू की लग्जरी रेल सेवा

श्रीलंका ने भारत की सहायता से शुरू की लग्जरी रेल सेवा

 

श्रीलंका (Sri Lanka) ने भारत द्वारा दी गई ऋण सहायता (Credit Support) की मदद से देश के तमिल बहुल जाफना जिले को राजधानी कोलंबो (Colombo) से जोड़ने वाली एक लग्जरी रेल सेवा (Luxury Rail Service) शुरू की है। इस इंटरसिटी रेल सेवा की शुरुआत रविवार को कोलंबो के माउंट लाविनिया उपनगर से उत्तर में जाफना के कांकेसंथुराई बंदरगाह उपनगर तक के लिए की गई है। इन दोनों उपनगरों में लगभग 386 किलोमीटर की दूरी है।
     
श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसे ''भारत-श्रीलंका संबंधों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर'' बताया।उच्चायोग ने ट्वीट किया, ''रेलवे बुनियादी ढांचे को और मजबूती!! उत्तरी प्रांत के लिए आज शुरू की गई रेल सेवा, श्रीलंका के साथ भारत की विकास साझेदारी के दो प्रमुख स्तंभों को दर्शाती है - बुनियादी ढांचा विकास और देशव्यापी दृष्टि''
     
भारत ने ऋण सुविधा के तहत एसी डीजल मल्टीपल यूनिट (ACDMU) दी थी। श्रीलंका की परिवहन मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची ने उद्घाटन के दौरान रेलगाड़ी की सवारी की और भारत के उप उच्चायुक्त विनोद के जैकब ने कोलंबो फोर्ट स्टेशन (Colombo Fort Station) पर उनका स्वागत किया। भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका के विकास कार्यों में भारत का कुल योगदान 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है, जिसमें से करीब 57 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विशुद्ध रूप से अनुदान परियोजनाएं हैं।

यह भी पढ़ें- अब म्‍यांमार तक चलेगी इंडियन रेलवे की ट्रेने, परियोजना को मिली मंजूरी


संबंधित समाचार