होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिंदी राष्ट्रभाषा पर अजय देवगन-किच्चा सुदीप की बहस पर सोनू निगम ने दी नसीहत

हिंदी राष्ट्रभाषा पर अजय देवगन-किच्चा सुदीप की बहस पर सोनू निगम ने दी नसीहत

 

पिछले दिनों हिंदी राष्ट्रभाषा को लेकर ट्विटर पर बहस छिड गई थी। दरअसल, कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बताया था। एक्टर अजय देवगन के उस ट्वीट के बाद साउथ एक्टर किच्चा सुदीप (kicha sudeep) ने बीच हिंदी राष्ट्रभाषा (Hindi national language) को लेकर बहस छिड गई थी। 

एक्टर किच्चा सुदीप ने अजय देवगन के ट्वीट पर जवाब दिया था। जिसके बाद से ही ट्विटर बहस छिड गई थी। इस मामले पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी तो वहीं अब इस मामले में सिंगर सोनू निगम का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले भी सिंगर सोनू निगम (Singer Sonu Nigam) हमेशा बड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते आए हैं और अब उन्होंने दोनों एक्टर्स को नसीहत दी है। आपको बता दें कि हाल ही में सोनू निगम एक इवेंट में शामिल हुए थे जहां सोनू निगम ने इस मामले पर बात की।

सिंगर सोनू निगम ने कहा कि हमारे संविधान में कही नहीं लिखा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। उन्होंने कहा कि जितना मैंने जानकारों से पूछा और बात की है कहीं भी नहीं लिखा कि हिंदी राष्ट्रभाषा है। हां, मैं ये समझता हूं कि हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तमिल सबसे पुरानी भाषा है?

उन्होंने कहा कि अभी हमारे देश में दूसरे देशों से पंगे कम हैं क्या जो तुम अपने ही देश में पंगे खड़े कर रहे हो। ऐसा क्यों कर रहे हो? ये डिस्कशन या बहस क्यों हो रही है ? अपने आस-पास देखो और तुम अपने ही देश में दुश्मन खड़े कर रहे हो। तुम तमिल हो और हिंदी बोलो।।।कोई क्यों बोलेगा? तुम क्यों इसके पीछे पड़े हो कि देश में एक ही भाषा बोली जाए। छोड़ो न यार, जो जिस भाषा में सहज है, वह उसमें बोलेगा। हमारे देश में लोगों को भाषा को लेकर मत बांटो पहले ही बहुत झगड़े हो रहे हैं।'

आपको बता दें कि एक्टर अजय देवगन ने ट्वीट पर किच्चा सुदीप को टैग करते हुए कहा था कि अगर हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है तो आप लोग अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हो? एक्टर अजय देवगन ने ट्वीट के जवाब में किच्चा ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला है इसके आगे उन्होंने लिखा कि 'सर, आपने हिंदी में जो लिखा वह तो मैं समझ गया हूं क्योंकि हम सभी हिंदी का सम्मान करते हैं लेकिन अगर मैं कन्नड़ में टाइप करता तो क्या आप समझ पाते। सर, क्या हम भारतीय नहीं हैं?'

यह भी पढ़ें- Mithun Chakraborty की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में बेड पर लेटे हुए दिखे


संबंधित समाचार