होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, लाखों की संपत्ति जब्त

Himachal: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, लाखों की संपत्ति जब्त

 

Himachal: सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बात दें की इसमें सोलन पुलिस की टीम द्वारा इसी वर्ष मार्च महीने में हैरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ व उनके द्वारा नशा तस्करी से अर्जित की गई संपत्ति की जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए है। जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपियों व उनके साथियों ने नशा तस्करी से कई लग्जरी वाहन खरीदे थे और बीमा भी करवाया था। इन आरोपियों की करीब 46 लाख रुपए की संपत्ति को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई चल रही है। 


पुलिस ने दी जानकारी 

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सोलन पुलिस ने मार्च महीने में परवाणू क्षेत्र में एक गाड़ी, जोकि चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। उसको रोककर उसकी जांच की थी, जिसमे गाड़ी में बैठे कुलदीप व पलविन्द्र से करीब 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों आरोपियों से पूछ- ताछ के बाद हैरोइन सप्लायर सुशील कुमार निवासी चंडीगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया था।

दोनों आरोपियों ने नशे की तस्करी कर बहुत संपत्ति बनाई है

इस मामले की जांच में पुलिस ने पाया की दोनों आरोपियों ने नशे की तस्करी कर बहुत संपत्ति बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की संपत्ति को जब्त कर लिया है, जिसमे लगभग 46 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया है। डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संपत्ति जब्त करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 


संबंधित समाचार