होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IND W vs HKC W: स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, एशिया कप में रचा इतिहास; टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

IND W vs HKC W: स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, एशिया कप में रचा इतिहास; टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

 

Smriti Mandhana Century: स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ शतक ठोककर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ मंधाना ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। मंधाना ने मिताली राज सहित कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा है। मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

मंधाना ने महिला क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में भी पहले स्थान पर जगह बना ली है। इसके अलावा उन्होंने कई औ रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने मैच में 124 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक है।

स्मृति मंधाना ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा है। मिताली ने अपने करियर में 10868 रन बनाए थे। अब मंधाना ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और वे पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा उन्होंने महिला क्रिकेट में सबसे अधिक 50+ का स्कोर बनाने के मामले में भी मिताली की बराबरी कर ली है। मिताली ने 93 बार ये कारनामा किया था और मंधाना ने उनकी बराबरी कर ली है।

महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज-

  • स्मृति मंधाना - 10869*
  • मिताली राज - 10868
  • सूजी बेट्स - 10740
  • शार्लोट एडवर्ड्स - 10273
  • स्टैफनी टेलर - 10007 

महिला क्रिकेट में सबसे अधिक 50+ स्कोर

  • मिताली राज - 93
  • स्मृति मंधाना - 93
  • शार्लोट एडवर्ड्स - 80
  • सूजी बेट्स - 79
  • लौरा वोल्ववार्ट - 74 

मंधाना बनी पहली बल्लेबाज

मंधाना ने अपने टी20 करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। वे ऐसा कारनामा करने वाली भारत की पहली बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना के अलावा कोई भारतीय खिलाड़ी टी20 में दो शतक नहीं लगा सकी है। हरमनप्रीत कौर ने एक सेंचुरी ठोकी थी। इसके अलावा वे महिला एशिया कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली बैटर बन गई हैं। मंधाना ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पीछे छोड़ा है। उन्होंने 2024 में मलेशिया के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 119 रन बनाए थे। मंधाना ने 124 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर-

  • स्मृति मंधाना - 124
  • चमारी अटापट्टू - 119*
  • मिताली राज - 97*
  • हर्षिता समरविक्रमा - 81
  • शेफाली वर्मा - 81

मंधाना ने मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा

मंधाना ने हांगकांग, चीन के खिलाफ शतक लगाते ही ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के महिला क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मंधाना के 18 शतक हो गए हैं, जबकि मेग लैनिंग ने 17 सेंचुरी ठोकी थी।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाली बल्लेबाज-

  • स्मृति मंधाना - 18
  • मेग लैनिंग - 17
  • लौरा वोल्ववार्ट - 17
  • हेली मैथ्यूज - 15
  • सूजी बेट्स - 14

संबंधित समाचार