होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Singhu Border: बैरिकेड पर हाथ काटा लटका मिला शव, आंदोलनकारियों में मचा हड़कंप

Singhu Border: बैरिकेड पर हाथ काटा लटका मिला शव, आंदोलनकारियों में मचा हड़कंप

 

सिंघु बार्डर (Singhu Border)  पर जारी किसान आंदोलन के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, युवक के हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटकाया गया। शव मिलने के बाद से ही सिंघु बार्डर पर हड़कंप मचना शुरू हो गया। शुरुआत में तो पुलिस को भी आंदोलनकारी मुख्य मंच के पास नहीं जाने दे रहे थे। हालांकि, बाद में कुंडली थाना पुलिस द्वारा शव को बैरिकेड से उतारा गया और सिविल हॉस्पिटल में भेजा गया।

बता दें कि सुबह-सुबह सिंघु बार्डर पर आंदोलनकारियों के मंच के पास लगे बैरिकेड पर एक युवक का शव लटका मिला। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष होगी। मृतक के शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। मृतक के हाथ को कलाई से काट दिया गया है।  इस हत्या का आरोप निहंगों पर लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में किसन दिल्ली, हरियाणा और यूपी की अलग-अलग सीमाओं पर धरना दे रहे हैं। इस धरने को शुरू हुए 9 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। किसानों की समस्या को सुलझाने के लिए किसान संगठनों और सरकार के बीच कई मीटिंग्स भी हुईं, लेकिन अभी तक कोई समाधन सामने नहीं आया हैय़। इस पर किसानों का कहना है कि वे तब तक सीमा से नहीं हटेंगे जब तक कृषि कानूनों की वापसी न हो जाए। वहीं, सरकार भी कृषि कानूनों को वापस न लेने पर अड़ीग है। सरकार का कहना है कि कानून वापस नहीं होगा, लेकिन इसमें बदलाव किये जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अमित शाह की पाकिस्तान को चेतावनी, नहीं सुधरे तो होगी सर्जिकल स्ट्राइक


संबंधित समाचार