होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

21 नवंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

21 नवंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

 

1517: दिल्ली के सुल्तान सिकन्दर शाह लोदी का निधन हुआ।

1872: कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म हुआ।

1877: वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।

1906: चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।

1914: भारतीय महिला क्रांतिकारी उज्ज्वला मजूमदार का जन्म हुआ।

1921: प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बॉम्बे (अब मुंबई) पहुंचे। कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।

1941: गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ।

1947: आजादी के बाद भारत में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।

1956: एक प्रस्ताव के जरिए शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई।

1962: भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।

1963: केरल के थुंबा से रॉकेट छोड़े जाने के साथ भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

1970: भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का निधन हुआ।

1979: मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों ने कब्जा कर लिया।

1986: मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने अपना संविधान अंगीकार किया।

1999: चीन ने अपने पहले मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया।

2001: संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।

2002: मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफरउल्ला खान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।

2005: श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने रत्नासिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2006: भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

2007: पेप्सिको की चेयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।

2008: प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर आठ प्रतिशत रहने की संभावना जताई।

2009: शिक्षाविद्, हिंदी लेखक, साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक कल्याण मल लोढ़ा का निधन हुआ।

2019: महिंदा राजपक्षे ने तीसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2021: पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने युगांडा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद भगत ने तीन रजत पदक अपने नाम किए।

2021: प्रसिद्ध पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन हुआ।