होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

 

2009 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेंदर को 75 किग्रा में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान मिला था।

2006 में 29 सितंबर के दिन ही विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं थीं।

2003 में आज ही के दिन ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया था।

2002 में 29 सितंबर को ही बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन हुआ था।

2001 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया था।

2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।

1977 में 29 सितंबर को ही सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।

1971 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।

1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।

1962 में 29 सितंबर के दिन ही कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला था।

1959 में आज ही के दिन आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया था।

1927 में 29 सितंबर को ही अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।

1915 में आज ही के दिन टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया था।

1911 में 29 सितंबर को ही इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1836 में आज ही के दिन मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई थी।

1789 में 29 सितंबर के दिन ही अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की थी।

1650 - इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।

1947 में आज ही के दिन भारत के 38 वें मुख्य न्यायाधीश एस.एच. कपाड़िया का जन्म हुआ था।

1944 - मीना काकोदकर - कोंकणी भाषा की जानी-मानी लेखिकाओं में से एक हैं।

1943 में 29 सितंबर को ही ईरान के 5वें राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी का जन्म हुआ था।

1932 - महमूद - प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

1930 - सत्यव्रत शास्त्री - संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार हैं।

1928- बृजेश मिश्र- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।

1901 में आज ही के दिन दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म हुआ था।

1725 - रॉबर्ट क्लाइव - ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।