होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

 

Todays History: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 

1030: गजनी के सुल्तान महमूद का निधन।

1598: अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन। 

1789: जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
 
1843: मराठी उपन्यासकार और संपादक रामचन्द्र भीकाजी गुंजिकर का जन्म। 

1870: भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का जन्म। 

1896: आध्यात्मिक गुरू माँ आनंदमयी का जन्म। 

1908 : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए। 

1936 : महात्मा गांधी वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने गए। 

1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की। 

1958 : शेख अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया। 

1975: वियतनाम युद्ध का अंत हुआ, उत्तरी वियतनाम ने जीत हासिल की। 

1988: राज कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला। 

1991: बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर। 

1992: गैस त्रासदी के सात साल से अधिक समय बाद, भोपाल की एक अदालत ने भारत में कार्बाइड की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। 

1993: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर घायल कर दिया गया। 1996: छह राज्यों के 445 केंद्रों में दोबारा मतदान। 1998: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को केयर इंटरनेशनल का मानवीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 

2020 : हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से निधन।