होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ICU में भर्ती Shreyas Iyer की अब कैसी है हालत? सामने आई बड़ी अपडेट, जानिए 

ICU में भर्ती Shreyas Iyer की अब कैसी है हालत? सामने आई बड़ी अपडेट, जानिए 

 

Shreyas Iyer Health Update: तीन मैचों की वनडे सीरीज हारने के बाद, टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस दौरान, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य को लेकर एक अहम अपडेट दिया। सूर्या ने फैंस को अय्यर के हेल्थ के बारे में अच्छी खबर दी है। बता दें, श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध आखिरी वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

सूर्या ने अय्यर के हेल्थ अपडेट को लेकर क्या जानकारी दी?

पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर की चोट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "अय्यर की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह हमें फोन पर जवाब दे रहे हैं, जिसका मतलब है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, हालाँकि डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए हैं। अगले कुछ दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।"

सूर्यकुमार यादव  ने आगे कहा, "श्रेयस को जो चोट लगी है, आम तौर पर ऐसा होता नहीं है। यह बहुत ही रेयर है। श्रेयस भी रेयर है। रेयर टैलेंट के साथ कभी-कभी ऐसा रेयर हो जाता है। ईश्वर उनके साथ है, और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। उम्मीद है कि हम उन्हें यहाँ से अपने साथ लेकर ही  जाएँगे।"

श्रेयस अय्यर की सेहत अब कैसी है?

श्रेयस अय्यर का सिडनी में इलाज चल रहा है। अस्पताल में एडमिट होने के बाद उन्होंने पहली बार ठोस आहार लिया है। वह बिना किसी सहारे के थोड़ा-बहुत चल भी पा रहे हैं। फिजियोथेरेपिस्ट उनके स्वास्थ्य में सुधार से खुश हैं। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जानी चाहिए, फिलहाल वह जनरल वार्ड में हैं।


संबंधित समाचार