देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के लिए जहां तबलीगी जमात को जिम्मेदार बताया जा रहा है। वही, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक बार फिर अपने बयान से सनसनी मचा दी है। वसीम रिजवी ने कहा कि तबलीगी जमात ने घातक जानलेवा वायरस फैलाकर भारत पर 'फिदायीन' हमले की योजना बनाई थी।
एक बयान में रिजवी ने कहा कि जमातियों ने वायरस फैलाकर एक लाख से अधिक लोगों को मारने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि यह योजना मोदी सरकार को परेशान करने के लिए बनाई गई थी और वास्तव में प्रधानमंत्री के खिलाफ एक साजिश थी।
वसीम रिजवी ने कहा कि जमाती अब मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं और उन पर हमला कर रहे हैं, ताकि मेडिकल बिरादरी को बदनाम किया जा सके और वे कोरोना के मरीजों का इलाज करना बंद कर दें। उन्होंने आगे कहा कि यह राष्ट्र के खिलाफ एक साजिश थी और आरोपियों को इसके लिए कड़ी सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के राष्ट्रीयकरण के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल