Shanaya Kapoor On Trolling: अभिनेत्री शनाया कपूर ने पिछले साल बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अपने डेब्यू के बाद से ही शनाया लगातार ट्रोलर्स के भी निशाने पर बनी हुई हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर उनके दुबले-पतले शरीर और जॉ लाइन तक को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। अब इन ट्रोलिंग पर शनाया ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि किस हद तक इस तरह की ट्रोलिंग उन्हें परेशान करती है।
यह एक तरह से वास्तविकता का एहसास दिलाता है - एक्ट्रेस
जूम के साथ बातचीत में शनाया ने अपनी ट्रोलिंग को लेकर कहा कि मैं हमेशा कमेंट सेक्शन पढ़ती हूं। मुझे लगता है कि अलग-अलग तरह के कमेंट होते हैं। अगर यह मेरे काम से जुड़ा है, अगर यह मेरे डांस या परफॉर्मेंस पर फीडबैक है, तो चाहे वह कितना भी नकारात्मक हो, चाहे उसे कठोर लहजे में कहा गया हो, मैं उसे क्रिएटिव फीडबैक के रूप में लेती हूं। इसलिए क्योंकि यह मेरे दर्शकों के प्रति मेरा कर्तव्य है। उनकी बात सुनना मेरा फर्ज है। हो सकता है कि इसे अच्छे तरीके से न कहा गया हो और यह थोड़ा चुभ सकता है, लेकिन यह एक तरह से वास्तविकता का एहसास दिलाता है।
स्वीकार करना बहुत जरूरी है कि कभी-कभी इससे दुख हो सकता है - शनाया
शनाया ने आगे कहा कि वह इसे ट्रोलिंग नहीं मानतीं, बल्कि क्रिएटिव रिएक्शन की तरह देखती हैं। मैं दर्शकों के लिए यहां हूं। अगर मुझे पता ही नहीं चलेगा कि वे मेरे बारे में कैसा महसूस कर रहे हैं, और मैं उससे भागती रहूंगी, तो मैं ऐसा कैसे कर पाऊंगी? इसीलिए मुझे अक्सर ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं। लेकिन अगर यह मेरे रूप-रंग, मेरे चेहरे, या आज मैं कुछ ज्यादा पतली लग रही हूं, या मेरा जॉ लाइन थोड़ी अजीब है, जैसी बातों से संबंधित है, तो मैं निश्चित रूप से उन्हें नजरअंदाज कर देती हूं। लेकिन हां, यह स्वीकार करना बहुत जरूरी है कि कभी-कभी इससे दुख हो सकता है। जब आप इससे भागते हैं, तो यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से थोड़ा मुश्किल हो जाता है।