Mirzapur:मशहूर कलाकार शाहनवाज प्रधान का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार (17 फरवरी) को 56 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक दौरा पड़ने के बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
Rest in peace, #Shahnawaz ji. Our final respects to you on your passing.#RIP pic.twitter.com/91XiKVjMY4
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) February 17, 2023
Mirzapur में गुड्डू भैया के ससुर के रोल में आए नजर
शाहनवाज प्रधान ने मिर्जापुर वेब सीरीज में गुड्डू भैया के ससुर का किरदार निभाया था। वह श्वेता (गोलू) और श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी) के पिता परशुराम गुप्ता बने थे। वहीं उनका जन्म उड़ीसा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। सात साल की उम्र में वह परिवार के साथ रायपुर आ गए और 7वीं कक्षा में उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया। शाहनवाज 80 के दशक में भी लोकप्रिय हुए थे। उस वक्त उन्होंने दूरदर्शन के शो श्री कृष्णा में नंद की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह अलिफ लैला में भी नजर आए।
मीरजापुर में उनके साथ काम करने वाले राजेश तैलंग ने शाहनवाज के निधन पर दुख जताया। राजेश तैलंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'शाहनवाज भाई आखिरी सलाम!!! क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतर अदाकार थे आप। मिर्जापुर के दौरान कितना सुंदर वक्त गुजरा आपके साथ, यकीन नहीं हो रहा है।'
यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि किसी तरह शाहनवाज को दिल का दौरा पड़ा और वह उनके सामने ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। यशपाल शर्मा ने लिखा, 'आज मुंबई में प्रोग्राम अटेंड किया। सबकुछ काफी अच्छा चल रहा था। अवॉर्ड लेने के थोड़ी देर बाद शाहनवाज को कुछ अटैक आया। सारा प्रोग्राम रुक गया। सभी लोग उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह चले गए। यह है हमारी जिंदगी का कड़वा सच। हमारी आंखों के साथ एक जीवन खत्म हो गया।'
जानकारी के मुताबिक, शाहनवाज प्रधान का अंतिम संस्कार आज यानी शनिवार (18 फरवरी) को होगा।