होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सेंसेक्स 600 अंक ऊपर 81,971 पर कर रहा कारोबार, निफ्टी में भी 174 अंक की तेजी

सेंसेक्स 600 अंक ऊपर 81,971 पर कर रहा कारोबार, निफ्टी में भी 174 अंक की तेजी

 

Share Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 20 मई को सेंसेक्स 609.45 अंक ऊपर 81,971.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 174.75 अंक की तेजी है, ये 24,968.00 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है। बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और SBI में 1% की तेजी है। बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में मामूली गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 50 अंक नीचे 38,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में करीब 30 अंक की तेजी है, ये 3,000 के स्तर पर है।

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 220 अंक (0.94%) चढ़कर 23,455 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1 अंक ऊपर 3,363 पर कारोबार कर रहे हैं।

कल यानी 19 जून को अमेरिकी शेयर बाजार (डाउ जोन्स, नैस्डेक कंपोजिट, और S&P 500) जूनटीन्थ के अवसर पर बंद रहे। यह टेक्सास में गुलामी की समाप्ति (19 जून 1865) की याद में मनाया जाता है।

18 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.10% गिरकर 42,172 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.13% ऊपर 19,546 पर और S&P 500 मामूली गिरावट के साथ 5,981 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी के लिए बेताब हैं: कप्तान बेन स्टोक्स


संबंधित समाचार