होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

साड़ी पहन सारा अली खान ने Cannes फेस्टिवल में लगाए चार चांद,मृणाल ठाकुर ने काले रंग के आउटफिट में...

साड़ी पहन सारा अली खान ने Cannes फेस्टिवल में लगाए चार चांद,मृणाल ठाकुर ने काले रंग के आउटफिट में...

 

Cannes Film Festival 2023 : फ्रांस में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म जगत की हस्तियां अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस सारा अली खान और मृणाल ठाकुर कान में अलग-अलग दिनों में पारंपरिक से लेकर आधुनिक लिबास में नज़र आईं।

ऐसे में कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सारा अली खान दोनों दिन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला के डिजाइनों में नजर आईं। पहले दिन उन्होंने लहंगा और दूसरे दिन सफेद रंग की साड़ी पहनी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

एक्ट्रेस ने कांस की अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। इसमें सारा अली खान ने कैप्शन दिया है "मुझे लगता है कि फिर से कर सकते हैं।" उन्होंने अपने पोस्ट में अंग्रेजी के ‘कैन’ शब्द के स्थान पर ‘कांस’ का उपयोग किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

इसके अलावा ‘सुपर30’ और ‘जर्सी’ जैसी फिल्म में अभिनय करने वाली मृणाल ठाकुर पहली बार कांस आई हैं। रेट कार्पेट पर पहले दिन वह काले रंग की लेस से बने ‘पैंटसूट’ और सितारों से जड़ी जैकेट में नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

वहीं, दूसरे दिन उन्होंने फाल्गुनी शेन पीकॉक की डिजाइन सिल्वर साड़ी में नजर आईं। मृणाल ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

इन अभिनेत्रियों ने भी Cannes में मचाया कहर 

आपको बता दें कि मॉडल अभिनेत्री उर्वशी राउतेला ने नारंगी रंग का ‘ऑफ शोल्डर गाउन’ पहना था, जिसे तारिक एडिज़ ने डिजाइन किया है।

वहीं, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने काले रंग का ‘स्ट्रैपलेस गाउन’ पहना था, जिसे लेबनानी डिजाइनर सईद कोबेसी ने डिजाइन किया है।
 

 

 


संबंधित समाचार