होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पुलिस कस्टडी में  Sapna Chaudhary, कोर्ट ने निरस्त किया गिरफ्तारी वारंट

पुलिस कस्टडी में  Sapna Chaudhary, कोर्ट ने निरस्त किया गिरफ्तारी वारंट

 

मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) को सोमवार को लखनऊ कोर्ट (Lucknow) में पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। उनके खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, कोर्ट से कुछ ही देर बाद वारंट वापस करने का आदेश जारी हो गया, जिससे उन्हें कस्टडी से रिहा कर दिया गया। वहीं, एसीजेएम-5 शांतनु त्यागी की कोर्ट में सोमवार को पेश हुई थीं। वह गुपचुप तरीके से कोर्ट में पहुंची थीं।

जानें क्या था पूरा मामला
बता दें कि 13 अक्तूबर 2018 को लखनऊ के आशियाना में सपना चौधरी के शो का आयोजन होना था। इसके लिए आनलाइन और आफलाइन टिकट बेचे जा चुके थे। लेकिन इस शो में सपना नहीं आईं जिस पर दर्शकों ने जमकर हंगामा किया और पैसे अपने वापस मांगें। ऐसे में फिरोज खान नामक एक व्यक्ति ने सपना चौधरी सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था।



सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोर्स
सपना चौधरी को किसी पहचान की मोहताज नहीं है। करोड़ों दर्शक सोशल मीडिया पर उनके वीडियो देखते हैं। वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। लाखों लोग सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो भी करते हैं।

सपना चौधरी को हरियाणा की डांसिंग क्वीन (Dancing Queen) भी कहा जाता है। वह अपने डांस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करतीं और इसी वजह से उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। सपना चौधरी के डांस इवेंट में भारी संख्या में लोग का हुजूम इकट्ठा होता हैं।

यह भी पढ़ें- Lucknow में दीवार गिरने से हुई नौ लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक


संबंधित समाचार