होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बिहार में डबल मीनिंग और अश्लील गाने पर बैन! बजाया तो होगा तगड़ा एक्शन, सम्राट चौधरी का आदेश

बिहार में डबल मीनिंग और अश्लील गाने पर बैन! बजाया तो होगा तगड़ा एक्शन, सम्राट चौधरी का आदेश

 

Bihar Vulgar songs: अब बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी इसे हल्के में लेगा, उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। सार्वजनिक जगहों पर डबल मीनिंग वाले अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ FIR (फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की जाएगी। यह आदेश बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने जारी किया है। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

आदेश न मानने पर जेल हो सकती है

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चेतावनी दी है कि बसों, ट्रकों, ऑटो-रिक्शा या अन्य सार्वजनिक जगहों पर भोजपुरी, मगही, मैथिली या दूसरी भाषाओं में अश्लील और डबल मीनिंग वाले गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब यह साफ है कि जो लोग इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उन्हें जेल हो सकती है।

समाज और बच्चों पर नकारात्मक असर

सम्राट चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से बजाए जाने वाले अश्लील गानों का समाज और बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ता है। ये अश्लील गाने न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में अश्लीलता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन गानों का बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ता है, जिससे उनके मानसिक विकास पर असर होता है। इसके अलावा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए अश्लील गानों पर बैन लगाना ज़रूरी हो गया है।

सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश

सम्राट चौधरी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अश्लील गाने बजाने से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस को इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।

यह ध्यान देने वाली बात है कि बिहार में, खासकर भोजपुरी भाषा में, डबल मीनिंग वाले गाने आम तौर पर सुने जाते हैं। गीतकार अपने गानों में "चोली" और "भाभी" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, और ये गाने पटना में कुकुरमुत्ते की तरह उग आए कई स्टूडियो में रिकॉर्ड किए जाते हैं। अगर लोग ऐसे गाने सुनना बंद कर दें, तो इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। अब यह देखना बाकी है कि बिहार में यह नया आदेश कितना असरदार होगा।


संबंधित समाचार