होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा: प्रदेश में बढ़ रहा है क्राइम ग्राफ, सफीदों में मिला निर्वस्त्र लड़की का शव

हरियाणा: प्रदेश में बढ़ रहा है क्राइम ग्राफ, सफीदों में मिला निर्वस्त्र लड़की का शव

 

जींद: बीजेपी सरकार महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावें तो करती है, लेकिन दिल्ली के निर्भया कांड के बाद भी सरकार नहीं जागी है। आज भी दिल्ली हो या हरियाणा, कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। जींद के सफीदों से अर्धनग्न हालत में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बीजेपी ने जिस हरियाणा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम की शुरुआत की थी, आज उसी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है, अपराध तांडव कर रहा है, खाकी पर सवालिया निशान लग रहे है और सरकार शायद चाहकर भी अपराध पर नकेल नहीं कस पा रही है। आलम ये है कि बेखौफ बदमाश प्रदेश में हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।  48 घंटे के अंदर दो एक जैसे ही मामले सामने आए हैं और दोनों की मामलों में लड़कियो के अर्धनग्न शव मिले है। बता दें कि-

 

-सफीदों के पास गांव उरलाना में मिला निर्वस्त्र लड़की का शव

-दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

-शनिवार से लापता थी 5वीं की छात्रा

-मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी पुलिस

जबकि एक ऐसा ही मामला शनिवार का सामने आ चुका है…

 

जींद के सफीदों में-

-14 वर्षीय लड़की का संदिग्ध हालत में मिला था शव

-अर्धनग्न हालत में मिला था शव

-नाबालिग से दुष्कर्म

-गांव बुढाखेड़ा का था मामला

-मृतका के शरीर पर चोट के निशान

 

हांलाकि इस मामले के एक दिन बीत जाने के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान लगाया है। परिजनों के मुताबिक अगर पुलिस ने सही समय पर पड़ताल की होती, तो शायद ही निर्भया जैसी दरिंदगी की जाती।

तो वहीं इस घटना से 5 दिन पहले भी जींद के गांव घोघड़िया में बाजु कटी महिला का लावारिस शव मिला था। सूबे की सरकार ढिंडोरा पीटती है कि हरियाणा में क्राइम ग्राफ कम हुआ है, लेकिन लगातार प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और अपराधियों के बुलंद हौसले सरकार के तमाम दावों की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है। इन हालातों को देखकर मन गुस्से से भर उठता है कि क्या सूबे में यहीं है कानून व्यवस्था, कहां है कानून के वो रखवाले और क्यों प्रदेश में सुरक्षित नहीं है बेटियां। 


संबंधित समाचार