होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Russia Ukraine War: रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी लड़कियों का किया रेप, हुई प्रेग्नेंट

Russia Ukraine War: रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी लड़कियों का किया रेप, हुई प्रेग्नेंट

 

यूक्रेन (Ukraine) में रूसी हमले के बीच वहां से लगातार दिल दहला देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। रूसी सैनिक (Russia Army) अब छोटी-छोटी बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। इससे पहले खबर थी कि रूसी सैनिक यूक्रेनी महिलाएं का यौन शोषण कर रहे हैं। वहीं, अब खबर है कि महिलाओं के साथ वे बच्चियां को भी नहीं बक्श रहे हैं। रूस के सैनिक महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ इस कदर हैवानियत कर रहे हैं उसकी कल्पना करना सभी की सोच से परे हैं।

हाल में खबर आई है कि पांच रूसी सैनिकों ने एक 14 साल की बच्ची का बलात्कार किया। इसके कुछ समय बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गई। ये बात तब सामने आई जब बच्ची का डॉक्टर द्वारा इलाज हुआ। इस मामले में पीड़िता बच्ची अबॉर्शन भी नहीं करवा सकती क्योंकि डॉक्टरों के मुताबिक अगर बच्ची का अबॉर्शन होता है तो वह दोबारा कभी मां नहीं बन पाएगी। ऐसे में अब पीड़िता के परिजन बच्चे को जन्म दिलवाने के लिए मजबूर हो गए हैं।

यहां की रहने वाली है बच्ची
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, यह बच्ची यूक्रेन के Bucha की निवासी है। उसकी कहानी मनोवैज्ञानिक Oleksandr Kvitko ने खुद बताई है। वह बच्ची को उसके माता-पिता की सहमति से मनोवैज्ञानिक सहायता दे रही हैं। यह डॉक्टर अभी तक 14 से 18 साल की करीब पांच लड़कियों की काउंसलिंग कर रही हैं जो कथित तौर पर रूसी सैनिकों द्वारा रेप के बाद प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। इस डॉक्टर ने अब तक जिस सबसे कम उम्र की पीड़िता की मदद की वह महज 10 साल की है।

पुरुषों को भी बनाया गया निशाना
Radio Svoboda को क्वित्को ने बताया कि अब तक 14, 15, 16 साल की कई लड़कियों के साथ रेप हो चुके हैं। युद्ध के बाद कई किशोरियां यूक्रेन में प्रेग्नेंट होंगी। यौन अपराधों का शिकार बनी यूक्रेनी आबादी में महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे सभी शामिल हैं। ऐसी ही एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के फॉरेंसिक डॉक्टर व्लादिस्लाव पिरोवस्की ने बताया कि, हमारे पास पहले से ही कुछ मामले ऐसे हैं जो ये बताते हैं कि यहां महिलाओं को गोली मारने से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया था।   

यह भी पढ़ें- कराची यूनिवर्सिटी में पहली बलूच महिला फिदायीन ने दिया था ब्लास्ट को अंजाम, पति बोला 'तुम पर गर्व है'


संबंधित समाचार